श्रीनगर पहुंची ‘भारत जोड़ो यात्रा’, राहुल गांधी ने ऐतिहासिक लाल चौक पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज (देखें तस्वीरें)

admin
जम्मू-कश्मीर (एकता): राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का सफर अब कुछ ही दूरी तक है। मीडिया सूत्रों के अनुसार तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा अब श्रीनगर पहुंची है। जहां रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया।
बता दें कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन भी सख्त नजर आया। वहीं दूसरी तरफ ट्रैफिक पर भी रोक लगाई गई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *