‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में दिखी गणतंत्र की खूबसूरती की एक अद्भुत मिसाल, राष्ट्रपति व PM समेत कई बड़े नेता मौजूद

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में खासा जोश देखने को मिला। मीडिया सूत्रों के अनुसार बारिश में शास्त्रीय रागों पर बजती भारतीय धुनों के साथ समारोह में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।

बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस के मौके पर 29 जनवरी की शाम ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह के नाम रही। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह की शुरुआत की। वहीं इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई अहम लोग शामिल हुए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *