दिल्ली (एकता): दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वार्षिक एनसीसी रैली में शामिल हुए।

मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।

बता दें कि वह राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की वार्षिक रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि एनसीसी इस साल अपनी स्थापना का 75वां वर्ष मना रहा है। इस रैली में 19 देशों के 196 अधिकारियों और कैडेट समारोह में शामिल हुए हैं।
