MP की रेणुका ने दिव्यांगों के लिए बनाया पैर से चलने वाला अनोखा डिवाइस, छात्रा की प्रतिभा देख PM मोदी हुए खुश

admin

दिल्ली (एकता): ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई छात्रों से बात की। इनमें से एक मध्यप्रदेश के रीवा की छात्रा रेणुका मिश्रा से भी पीएम ने बात की।

मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रदर्शनी लगाई थी। जहां मोदी ने प्रदर्शनी में जाकर एकलव्य डिवाइस को देखा। इसके साथ ही इसे बनाने वाली रेणुका मिश्रा से भी बात की। वह रेणुका मिश्रा की प्रतिभा देखकर खुश हुए। छात्रा ने पीएम से कहा कि बिना हाथ वाले दिव्यांग इस लैपटॉप (डिवाइस) को पैर से चला सकेंगे। उन्हें काम में कोई रुकावट नहीं आएगी। सारे ऑनलाइन चीजें वह खुद सीखेंगे।

इस डिवाइस की वजह से दिव्यांग आत्मनिर्भर बनेंगे। मिश्रा ने पीएम से कहा कि दिव्यांगों की परेशानी को देखते हुए ही उसने एकलव्य डिवाइस तैयार की। वहीं स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि रेणुका शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज है। हमें गर्व है कि पीएम मोदी ने रेणुका मिश्रा से बात की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *