दिल्ली (एकता): दिल्ली में फिर कंझावला कांड जैसी घटना होने का मामला सामने आया है। जहां एक कार से टकराने के बाद स्कूटी सवार उछलकर गाड़ी की छत पर जा गिरा। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना केशवपुरम इलाके में हुई। जहां कार स्कूटी सवार युवक से टकरा गई। जिसके बाद युवक हवा में उछलकर गाड़ी की छत पर जा गिरा। इसके बाद वह सिर के बल नीचे गिर गया। दूसरा स्कूटी सवार भी कार के बोनट के बीच फंस गया। हद तो तब हुई जब कार सवार ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और करीब 350 मीटर तक युवक को घसीटा। घटना का वीडियो सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।
बता दें कि इस हादसे में स्कूटी सवार की तो पहले से ही मौत हो गई थी लेकिन दूसरी शख्स की भी मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि इससे पहले एक जनवरी को कंझावला में अंजलि नाम की लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद 14 जनवरी को राजौरी गार्डन में हार्न बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक को आरोपी ने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से रौंदने की कोशिश की थी। पुलिस को समझ में यह नहींं आ रहा कि लोग एक घटना के बाद भी हादसों से सबक नहीं लेते हैं। इन घटनाओं से दिल्ली में क्राइम बढ़ता जा रहा है। लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।