दिल्ली (एकता): पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली-चंडीगढ़ व हरियाणा में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।
बता दें कि शुक्रवार को दिनभर चली ठंडी हवाओं से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल 10 डिग्री से ऊपर चल रहा तापमान गिरकर 5.8 तक पहुंच गया है। अब 29 जनवरी को दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा में बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है कि एनसीआर में ठंड से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन मौसम फिर ठंडा बन गया है। लोगों को अब फिर कड़ाके की सर्दी से जूझना पड़ेगा।