दिल्ली (एकता): दिल्ली के नरेला इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे लाइन के पास महिला व 2 बच्चों के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिले।
मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान करने में जुटी है। बता दें कि तीनों शवों के चेहरे कुचले हुए हैं। पुलिस को शक है जैसे इनकी पहचान छुपाने के लिए ऐसा किया गया हो।