BBC Documentary पर गहराया विवाद, DU में आर्ट फैकल्टी के बाहर प्रदर्शन करते हिरासत में लिए कई छात्र

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली यूनिवर्सिटी के आर्ट फैकल्टी के बाहर एनएसयूआई के छात्र और सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया। साथ ही फैकल्टी के बाहर धारा 144 लागू कर दी।

उत्तर दिल्ली की एडीसीपी रश्मि शर्मा ने बताया कि जो सार्वजनिक व्यवस्था और शांति व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न करता है, उस पर पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है। बता दें कि डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर पिछले दिनों से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में भी विरोध प्रदर्शन हो चुका है। पुलिस ने इस मामले में अब तक छात्रों को नहीं छोड़ा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *