दिल्ली (एकता): अभिनेत्री, मॉडल और गायिका शहनाज गिल आज अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। शहनाज गिल एंटरटेनमेंट की दुनिया की काफी पॉपुलर अभिनेत्री हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमिस्ट्री को फैंस ने बहुत पसंद किया, इतना ही नहीं इन्होंने दोनों का नाम “सिडनाज” रखा था।

बता दें कि बचपन से ही शहनाज को एक्टिंग का बहुत शौक रहा है। अब वह पूरी दुनिया की रॉयल मॉडल बनती जा रही है। हर कोई उनको पसंद करता है। वहीं दूसरी तरफ आधी रात को अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन पर तीन केक काटे। शहनाज गिल ने कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में अपनी एक्टिंग से काफी चर्चा में रही।

उन्होंने अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर वीडियो और तस्वीरें शेयर की। वीडियो में शहनाज गिल केक काटती दिख रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, ”मुझे जन्मदिन मुबारक हो।’ फैंस भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए नजर आए।
