दिल्ली (एकता): भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल होते ही कंपनियों के शेयरों में भूचाल आ गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार गौतम अडानी सातवें नंबर पर आगे चल रहे हैं। बता दें कि अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट अडानी ग्रुप पर भारी पड़ने लगी है।
शेयरों में जोरदार गिरावट का ज्यादा धक्का एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति को लगा है। खास बात यह है कि गौतम अडानी फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स में अभी तक चौथे पायदान पर थे अचानक सातवें नंबर पर आने से सब लोगों के होश उड़ गए हैं।