दिल्ली (एकता): बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सबके चहेते एक्टर और कलाकार अन्नू कपूर काफी नाम कमा चुके हैं। बता दें कि अन्नू कपूर की गुरुवार यानी 26 जनवरी को सीने में दर्द उठने से उनको दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके फैंस उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में काफी सुधार आ रहा है।

अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम
दिग्गज कलाकार अन्नू कपूर अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनका जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल में हुआ था। अन्नू कपूर एक एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, टीवी होस्ट और रेडियो जॉकी भी रहे हैं। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में काफी फिल्मों में काम किया। 100 से ज्यादा फिल्में और कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। जैसे की उनकी फिल्में ‘काला पत्थर’ ,‘उत्सव’, ‘तेजाब’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘राम लखन’, ‘सात खून माफ’, ‘विक्की डोनर’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।