दिल्ली (एकता): दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 इलाके में एक ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ऑटो में बैठे 2 लोगों ने चालक की हत्या की है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऑटो चालक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान 44 वर्षीय व्यक्ति के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।