दिल्ली (एकता): हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मीडिया सूत्रों के अनुसार सुक्खू ने पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी से मुलाकात की।
बताया जा रहा है कि सीएम सुक्खू का यह दिल्ली दौरा खास माना जा रहा है। शायद वह उनसे पहले की तरह प्रदेश के विकास के लिए सहयोग की मांग करेंगे। मोदी से मिलने के बाद सुक्खू हमीरपुर रवाना होंगे।