एक्टर सुधीर वर्मा के Suicide से दहल उठी South Industry, आखिर ऐसा क्या हुआ जो मौत को लगाया गले

admin

दिल्ली (एकता): फिल्म इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। तुनिषा शर्मा का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेत्रा ने मौत को गले लगा लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार एक्टर सुधीर वर्मा के सुसाइड से साउथ फिल्म इंडस्ट्री दहल उठी है।

बता दें कि एक्टर ने विशाखापट्टनम स्थित अपने घर पर 23 जनवरी को खुदकुशी कर ली। हालांकि उनकी मौते के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें सुधीर वर्मा के सुसाइड पर सभी ने शोक व्यक्त किया। सुधीर वर्मा ने 2013 में फिल्म ‘स्वामी रा रा’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। उनकी उम्र 43 साल थी। सुधीर वर्मा की अचानक मौत से सेलेब्स सोशल मीडिया पर शोक जाहिर कर रहे हैं। उनकी मौत की पुष्टि उनके दोस्त ने की थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *