दिल्ली (एकता): दिल्ली मेट्रो ने 26 जनवरी पर लोगों को एक खास तोहफा दिया है। बता दें कि 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर शामिल होने वाले लोगों के लिए मेट्रो ने फ्री सफर करने का मौका दिया है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार ई-निमंत्रण कार्ड या ई-टिकट दिखाने पर मेट्रो लोगों को मुफ्त यात्रा के लिए कूपन प्रदान करेंगी। जिसके चलते वह सीधे कर्तव्य पथ पर आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे। बता दें कि 26 जनवरी की सुबह मेट्रो स्टेशन के बाहर फ्री टिकटें दी जाएंगी। लोगों के पास सरकार की ओर से जारी फोटो पहचान पत्र होना चाहिए।