26 जनवरी की परेड में इस बार नहीं दिखेगी दिल्ली की झांकी, जानिए क्या रही वजह

admin

दिल्ली (एकता): आजादी के अमृत महोत्सव के स्वर्णिम दौर में इस साल भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। गणतंत्र दिवस परेड में इस बार राजधानी दिल्ली की झांकी नहीं दिखेगी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस बार भी गणतंत्र दिवस परेड में देश के कुछ प्रदेशों की झांकियां कर्तव्य पथ पर चलती हुई नहीं दिखेंगी। कांग्रेस शासित प्रदेश राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश की झांकियां परेड का हिस्सा नहीं होंगी।

गणतंत्र दिवस परेड में इस बार कुल 16 राज्यों और विभिन्न मंत्रालयों की झांकियां निकलेगी। इन राज्यों की झांकियां परेड में शामिल होंगी, जैसे आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम,दादर-नागर-दमन द्वीप, गुजरात, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड, केरल, लद्दाख, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल आदि। पिछले साल 2022 में सेंट्रल विस्टा का काम चलने के कारण स्थानाभाव में 12 राज्यों को ही अपनी अपनी झांकियां निकालने को कहा गया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *