दिल्ली (एकता): श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी के खिलाफ दिल्ली पुलिस जल्द ही आरोपपत्र दाखिल करेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार आफताब को सजा दिलाने के लिए अब पुलिस के पास पुख्ता सबूत हैं। पुलिस ने करीब 3000 पन्नों का आरोपपत्र तैयार किया है। बता दें कि वह जनवरी के आखिरी हफ्ते में कोर्ट के सामने आरोपपत्र पेश करेगी।
बता दें कि इस पत्र में 100 से अधिक गवाहों के अलावा फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को आधार बनाया गया है। बता दें कि आरोपी आफताब ने पिछले साल 18 मई को श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे।