दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां छावला थाना क्षेत्र में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस की टीम में शामिल हेड कांस्टेबल रिंकू पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया।
मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार शाम एएसआई और हेड कांस्टेबल कुतुब विहार में मोटरसाइकिल से इलाके में रेकी कर रहे थे। इस बीच उन्हें किसी ने उनको सूचना दी कि कहीं पर झगड़ा हो रहा है। गश्त कर रही टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि कुछ लड़के एक ऑटो चालक से झगड़ा कर रहे हैं। जब पुलिस ने उनका विरोध करना चाहा तो उनमें से एक कुख्यात बदमाश ने हेड कांस्टेबल पर चाकू से वार कर दिया।
पुलिस ने तुरंत हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने सन्नी व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में छावला पुलिस थाने में आईपीसी की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की है।