दिल्ली (एकता): खेल मंत्रालय ने दिल्ली के जंतर-मंतर में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के धरने के बाद एक अहम फैसला लिया। उन्होंने विश्व चैंपियन मैरी कॉम की अध्यक्षता में ओवरसाइट कमेटी बनाई।

मीडिया सूत्रों के अनुसार यह कमेटी एक महीने में रेसलर्स के लगाए गए आरोपों की जांच करेगी। इसकी प्रमुख विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम होंगी। जिसमें ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त, द्रोणाचार्य पुरस्कृत तृप्ति मुरगुंडे, TOPS CEO राजगोपालन, राधा श्रीमन इसके सदस्य होंगे। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष अपने पद पर काम नहीं करेंगे।