रूह कंपा देने वाली घटना: 15 साल के दो नाबालिगों ने युवक का गला रेत चाकू से गोद डाला

admin

दिल्ली (एकता): दक्षिण दिल्ली में एक रूह कंपा देने वाली घटना हुई। जहां 15 साल के दो नाबालिगों ने एक युवक को चाकू से गोद डाला। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह सारी घटना मोबाइल लूटने के विरोध को लेकर हुई।

बता दें कि नाबालिगों ने पहले चाकू से युवक के गले पर वार किया फिर उसके शरीर पर चाकू से अनगिनत वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे कैमरों से वारदात की सारी फुटेज निकाली।

आरोपियों ने बताया कि हर्ष (युवक) ताश खेल रहा था। जब वे उसका मोबाइल लूटने लगे तो उसने विरोध किया। जिसके बाद उन्होंने उस पर चाकू से वार कर दिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *