दिल्ली (एकता): हर साल की तरह इस साल भी बजट पर सबकी नजर टिकी हुई है। दरअसल हर नौकरी करने वाले लोगों को इसका इंतजार रहता है कि उन्हें इस बजट में टैक्स में कोई छूट मिल रही है या नहीं।
मीडिया सूत्रों के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को बजट पेश करने जा रही है। बता दें कि यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। इसमें कई अहम ऐलान हो सकते हैं। जिसके चलते इसे ध्यान से देखें और सुने। इसमें महंगाई और मंदी दोनों को शामिल किया जाता है। इस बजट में मिडिल क्लास लोगों को भी बड़ा तोहफा मिलने की संभावना है।