दिल्ली (एकता): कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अपने 129वें दिन सोमवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा के विजयपुर से रवाना हुई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस दौरान रघुनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सतवारी में जनसभा खत्म करने के बाद वह सीधा रघुनाथ मंदिर पहुंचे। इसके बाद राहुल गांधी ने जम्मू पहुंचने पर कश्मीरी पंडित परिवारों से भेंट की।