दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ आखिरकार रिलीज हो ही गई। इस फिल्म को लेकर चाहे खूब बवाल मचा हो लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि किंग खान आज भी फैंस के दिलों में राज करते हैं। फैंस के प्यार और दुआएं से ही फिल्म विवादों से बाहर आई है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। शाहरुख खान ने रविवार को अपने घर ‘मन्नत’ के बाहर आए फैंस से मुलाकात की और हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया किया। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।

फिल्म में जासूस के रोल में दिखेंगे शाहरुख
बॉलीवुड के किंग ‘पठान’ में एक जासूस के रोल में नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभा रही है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू वर्जन में भी रिलीज होगी। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि उनकी आखिरी फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम ‘जीरो’ था।
