दिल्ली पुलिस ने फाइव स्टार होटल को लाखों का चूना लगाने वाले आरोपी को ऐसे किया गिरफ्तार

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली पुलिस ने फाइव स्टार होटल को चूना लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार आरोपी को दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक से पकड़ा गया है।

बता दें कि आरोपी दिल्ली स्थित फाइव स्टार होटल लीला पैलेस में अपने आपको शाही खानदान का बताकर कई महीनों तक रहता रहा लेकिन जब हिसाब चुकाने की बारी आई तो वह मौका देखकर फरार हो गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि उसने होटल को 23.46 लाख रुपए का चूना लगाया था। दिल्ली पुलिस कई दिनों से आरोपी की खोज में जुटी थी। आखिर वह पुलिस के हाथ चढ़ ही गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *