इस एक्सप्रेसवे ने दी लोगों को राहत, अब दिल्ली-अमृतसर और दिल्ली-वैष्णो देवी में इतने कम घंटों में होगा सफर

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे ने लोगों के सफर को आसान कर दिया है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से लोगों को दिल्ली से अमृतसर और दिल्ली से वैष्णो देवी जाने में आसानी होगी और समय की बचत भी होगी।

एक्सप्रेसवे में ट्रॉमा सेंटर, वर्कशॉप, रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं भी दी जाएगी जिससे ट्रेन छूटने पर या किसी ओर वजह से परेशानी के चलते वह वहां रह सकेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के पूरा होने पर दिल्ली- अमृतसर और दिल्ली-कटरा के बीच सफर करने में कम समय लगेगा। एक्सप्रेसवे 670 किमी से अधिक लंबा होगा।

बता दें कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे की परियोजना लागत 37,524 करोड़ रुपए होगी। एक्सप्रेसवे साल 2024-2025 में खुलेगा। इसके शुरू होते ही चार लेन और उनको जोड़ने की जगह भी बचेगी। यह एक्सप्रेसवे पंजाब और हरियाणा के रास्ते जम्मू-कश्मीर के कटरा से जुड़ेगा। दिल्ली और कटरा के बीच की दूरी 150 किलोमीटर से भी कम होगी।

खास बात यह है कि दिल्ली-अमृतसर का सफर अब 4 घंटे में ही पूरा होगा। दिल्ली से कटरा का समय पहले 14 घंटे में पूरा होता था लेकिन अब सिर्फ 6 घंटे ही होगा। इतना ही नहीं अब एक्सप्रेसवे पर अमृतसर का श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी रास्ते में ही पड़ेगा। जिससे लोगों को कम परेशानी होगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *