जोशीमठ पर लगातार बढ़ता खतरा ले रहा तबाही का रूप, 863 भवनों में दरारें, DM ने दिए यह आदेश

admin

जोशीमठ (एकता): उत्तराखंड के जोशीमठ का संकट बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि अब तक 863 भवनों में दरारें आ चुकी हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार को डीएम हिमांशु खुराना ने जोशीमठ आपदा प्रभावित लोगों के विस्थापन को लेकर ग्राम ढाका में चिन्हित भूमि का मौके पर निरीक्षण किया।

उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग को ढाक में जमीन की रूपरेखा का नक्शा देने का आदेश दिया। क्षेत्र में अब तक 863 भवनों की पहचान की जा चुकी है। इसमें से 181 भवनों को असुरक्षित जोन में रखा गया है। उन्होंने आरडब्ल्यूडी को ढाका में जमीन का कंटूर नक्शा जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्रभावित लोगों से सुझाव लेकर सीबीआरआई द्वारा विस्थापन की विस्तृत योजना तैयार की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *