दिल दहला देने वाली घटना: पत्नी के प्रेमी को घर बुलाकर 20 से ज्यादा किए टुकड़े, वजह कर देगी हैरान

admin

गाजियाबाद (एकता): गाजियाबाद के खोड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने पत्नी के आशिक को घर बुलाकर उसके 20 से ज्यादा टुकड़े कर दिए। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी ने सब सच कबूल किया। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ खोड़ा में किराए पर रहता है। दरअसल मीलाल की पहली पत्नी की करीब 11 साल पहले मौत हो चुकी थी उसने दूसरी शादी की थी। जिससे उसका एक बेटा व दो बेटी थी। 4 दिन पहले उसकी बेटी जल गई।

बेटी का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को उसने पत्नी से ही अक्षय नामक व्यक्ति को फोन कराया था। ताकि पत्नी को आने-जाने और बच्चों की देखभाल में कोई मुसीबत न हो। पत्नी को हर रोज बच्ची से मिलने अस्पताल जाना पड़ता था। मीलाल के पास रिक्शा चलाने जाने के बाद टाइम नहीं होता था जिसके चलते वह अक्षय को घर पर बुलाता था। इसके बाद उसे पत्नी पर शक होने लगा। एक दिन उसने अक्षय को घर पर बुलाकर सोते समय उसकी हत्या कर दी।

आरोपी ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिए। पुलिस को घटना का पता उस समय लगा जब उसके मकान मालिक ने खोड़ा थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि इसी बीच उसको पुश्ता रोड पर झाड़ियों में शव मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव के कई हिस्सों को बरामद कर लिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *