दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के साथ-साथ प्रदूषण भी चरम पर है। बता दें कि 2 दिन से राजधानी में मौसम ने करवट बदली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को दिल्ली में बादल छाए दिखे। जिससे लोगों के चेहरे पर मायूसी छा गई।

बता दें कि धूप निकलने की कोई संभावना नहीं है। वायु गुणवत्ता 245 के समग्र AQI के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। 26 जनवरी तक मौसम के ऐसे ही आसार बने रहेंगे। प्रदूषण और कोहरे के कारण सुबह के समय आसमान में धुंध देखने को मिल रही है।