दिल्ली (एकता): दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक घर में आग लगने से परिवार के 6 लोग मामूली रूप से झुलस गए। मीडिया सूत्रों के अनुसार कमला नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास घर की पहली मंजिल पर आग लगने की यह घटना घटी।
बता दें कि घर में सिलिंडर में आग लगने से मोहम्मद शाहिद कुरैशी, उनका बेटा कुरैशी, बिलाल, बेटी समीम, बेटी शबनम, शमा और नाजिया आग की चपेट में आने से मामूली रूप से झुलस गए। सभी की हालत खतरे से बाहर है।उन्होंने तुरंत दमकलकर्मियों को सूचना दी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया कि एलपीजी सिलिंडर के लीक होने की वजह से अचानक आग लगी थी।