दिल्ली में फिनलैंड टूर पर घमासान जारी: विदेश से ट्रेनिंग करके आए शिक्षकों से मिले CM केजरीवाल

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में शिक्षकों के फिनलैंड टूर को लेकर आप पार्टी और एलजी विनय सक्सेना के बीच घमासान जारी हैजिसके चलते रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विदेश से ट्रेनिंग करके आए शिक्षकों से बातचीत की।

मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने फिनलैंड और सिंगापुर से आए टीचरों से उनके प्रशिक्षण के बारे में जानकारी भी ली। केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों की बातें सुनकर बहुत अच्छा लगा। हमने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को‌ ट्रेनिंग के लिए बाहर भेजा, लेकिन आप लोगों ने वहां क्या सीखा ये बात करने का मौका आज मिला। दिल्ली की शिक्षा क्रांति में हमारे टीचर्स की मेहनत का बहुत बड़ा योगदान है। दिल्ली सरकार द्वारा फिनलैंड, सिंगापुर और कैम्ब्रिज ट्रेनिंग में भेजे गए टीचर्स से आज मिला, उनसे बात की। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे वे वहां से सीखकर आते हैं और फिर यहां उसे implement करते हैं। दिल्ली की शिक्षा में कमाल इन्हीं शिक्षकों ने ही करके दिखाया है।


 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *