दिल्ली (एकता): भोजपुरी जगत से लेकर बॉलीवुड की जानी-मानी और बिग बॉस फेम एक्ट्रेस संभावना सेठ ने राजनीति में कदम रखा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार संभावना सेठ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई है। दिल्ली में आप पार्टी के दफ्तर में एक्ट्रेस संभावना का स्वागत किया गया। सांसद संजय सिंह और सांसद संदीप पाठक की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। बता दें कि संजय सिंह ने कहा कि अब हमारी पार्टी में संभावना सेठ शामिल हो गई हैं जिन्होंने 400 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। दरअसल आप पार्टी के कामों से प्रभावित होकर संभावना ने पार्टी ज्वॉइन की। संभावना सेठ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बहुत दिनों बाद दिल्ली आई हूं। लोग मुझे कहते हैं कि मैं बहुत बोलती हूं। लेकिन मुझे नहीं पता था कि मैं राजनीतिक पर बात कर पाऊंगी या नहीं। क्योंकि मुझे राजनीति कम समझ आती है।

400 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में कर चुकी है काम
संभावना सेठ 400 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बिग बॉस के एक नहीं वह दो-दो सीजन में शामिल हुई। उन्होंने 25 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। मुंबई की रहने वाली संभावना का फिल्मी डेब्यु ‘पागलपन’ से हुआ था।
