दिल्ली में फिर हुई हैवानियत की हद पार: 12वीं के छात्र की पहले गला रेतकर हत्या फिर जलाया चेहरा

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में अब लड़कियों, महिलाओं व छात्रों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। आए दिन तरह-तरह की वारदातें हो रही हैं। जिसमें महिलाओं से लेकर छात्राएं इसका शिकार बन रही हैं। ऐसा ही एक दिल दहलाने वाली घटना का ताजा मामला सामने आया है। जिससे राजधानी का सिर शर्म से झुक रहा है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का भाटी माइंस में शव मिलने से हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं छात्र का गला रेत कर किसी ने हत्या की हुई थी और उसके चेहरे को किसी केमिकल से जलाया गया था। बता दें कि छात्र शुक्रवार से लापता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *