दिल्ली (एकता): ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर एक बार फिर पुलिस ने जुर्माना लगाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार ऋषि सुनक पर चलती कार में सीट बेल्ट न लगाने को लेकर चालान काटा गया था। इतना ही नहीं वह उस समय कार में वीडियो बना रहे थे।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने लंदन में 42 साल के एक व्यक्ति पर जुर्माना देने की शर्त पर फिक्स्ड पेनल्टी लगाई है। दरअसल हुआ यूं कि प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के लिए सीट बेल्ट खोली थी लेकिन जो एक गलती थी। वीडियो बनाते समय पुलिस ने उन्हें देख लिया था। हालांकि पीएम ने इसके लिए माफी भी मांगी है। पुलिस ने ऋषि सुनक को 100 पाउंड का जुर्माना लगाया गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री पर यह दूसरी बार है जब सरकार में रहते हुए नियम तोड़ने के लिए उन पर जुर्माना लगाया गया है।