गाजियाबाद (एकता): यूपी के गाजियाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां भाई की जमानत के लिए आई बहन का शव होटल में लटका पाया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार मसूरी स्थित वेव सिटी थाना क्षेत्र के एक होटल में 27 साल की युवती का शव पंखे से लटका मिला है। पुलिस का कहना है कि युवती 3 दिन से होटल में ही ठहरी हुई थी।
बिहार के मोतिहारी की रहने वाली सरिता 17 जनवरी को जेल में बंद भाई की जमानत के लिए आई थी। बता दें कि उसका भाई रेप और हत्या के केस के चलते जेल में बंद था। 20 जनवरी 2023 शुक्रवार को वह जमानत पर बाहर आया था। जब वह उसे मिलने के लिए होटल गया तो उसने देखा कि उसकी बहन ने आत्महत्या की हुई थी उसका शव पंखे से लटका था।
मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को किसी की साजिश लग रही है। आखिर वह आत्महत्या करेगी क्यों। वह खुद भाई की जमानत के लिए आई और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौत की गुत्थी में उलझी हुई है।