दिल्ली (एकता): सूरत में इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति आर्कषण का केंद्र बनी हुई है। बता दें कि 18 कैरेट सोने से बनी इस मूर्ति का वजन 156 ग्राम है। खास बात यह है कि कई लोग इसे खरीदने के लिए बेताब हैं। फिलहाल जौहरी ने कहा कि इसकी कोई कीमत नहीं है, क्योंकि यह अभी बिक्री के लिए नहीं है। इसे बेचने का फैसला नहीं लिया है।
इस मूर्ति की खासियत यह है कि इसे करीब 20 कारीगरों ने तीन महीनों में तैयार किया। वहीं जौहरी ने इस मूर्ति के 156 ग्राम वजन रखने की वजह भी बताई है। उसने बताया कि पिछले साल दिसंबर में हुए चुनावों में बीजेपी को 182 में से 156 सीटों पर जीत हुई थी। जिसके चलते उसने पीएम की प्रतिमा को 156 ग्राम वजन रखने का सोचा। मूर्ति को बनाने में 11 लाख रुपए के सोने का इस्तेमाल किया।
