Bollywood के ‘बायकॉट ट्रेंड’ पर Javed Akhtar ने दी नसीहत, जानिए क्या बोले

admin

दिल्ली (एकता): इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों को ‘बायकॉट ट्रेंड’ का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जिसके चलते फेमस लिरिसिस्ट और स्क्रीन राइटर जावेद अख्तर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार जावेद अख्तर ने जयपुर में एक साहित्य समारोह में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ‘बॉयकॉट बॉलीवुड’ का समर्थन किया और लोगों से भारतीय फिल्मों का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘हमें इंडियंस फिल्मों की रिस्पेक्ट करनी चाहिए’। एक औसत भारतीय फिल्म 136 से अधिक देशों में रिलीज होती है। हमारे सितारों को हॉलीवुड की तुलना में दुनिया में अधिक पहचान मिलेगी। बता दें कि “पठान” के फिल्म के सॉन्ग “बेशर्म रंग” में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकनी पर आपत्ति जताते हुए कई नेताओं और हिंदू संगठनों ने विरोध किया था।

जावेद अख्तर ने कहा कि अगर आप जर्मनी जाते हैं और कोई आपसे पूछ ले कि आप भारतीय हैं तो वो सबसे पहले आपसे यही पूछेंगे क्या आप शाहरुख खान को जानते हैं? हमारे लोग और हमारी फिल्में दुनिया में भारत के लिए इतनी अच्छी नीयत फैला रखी हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इस मामले पर अपनी पार्टी के नेताओं को नसीहत दी थी कि वे फिल्मों पर गैर जरूरी टिप्पणी न करें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *