दिल्ली (एकता): रूस की राजधानी मॉस्को से गोवा आ रहे एक चार्टर्ड प्लेन में बम की सूचना मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार विमान को इसके बाद तुरंत उज्बेकिस्तान डायवर्ट किया गया।
बता दें कि विमान में 240 यात्री सवार हैं। यह विमान दक्षिण गोवा के दबोलिम एयरपोर्ट पर सुबह 4.15 बजे लैंड होने वाला था। एयरपोर्ट पर देर रात एक ईमेल के जरिए गोवा आ रही फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद ही इतना बड़ा फैसला लिया गया। हालांकि बम की सूचना फर्जी निकली।