दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर बदलने वाला है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के समय ठंड में भी गर्मी लगने लगी। ऐसा 3 साल के बाद हुआ, जब 20 जनवरी को सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 जनवरी के बीच बारिश के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में अगले 4 दिन लोगों को संभलकर रहने की हिदायत दी गई है। बता दें कि हवा का रुख बदलकर उत्तर व उत्तर-पूर्व होने से दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण स्तर में गिरावट आई है।