सुशांत सिंह राजपूत के B’day पर भावुक फैंस ने उन्हें ऐसे किया याद, बहन ने शेयर की ये इमोशनल तस्वीर

admin

दिल्ली (एकता): सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही हमारे बीच न हो लेकिन उनकी कमी और यादें हमेशा हमाने दिलों में बसती रहेंगी। सुशांत दुनिया का एक ऐसा सितारा था, जो साल 2020 में हमें अलविदा कह गया। उनकी मौत ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। शायद यही वजह है कि आज उनके 37वें जन्मदिन पर देशभर में उनके फैंस उनको नम आंखों से  याद कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह उन्हें बोल रहे हैं कि यहां भी रहो खुश रहो। दिवंगत अभिनेता को 3 साल पूरे होने को आ रहे हैं लेकिन ऐसा लगता है कि जैसे वो कहीं गए ही नहीं। बता दें कि उनकी बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने एक प्यारी सी तस्वीर उनके जन्मदिन पर फैंस के साथ शेयर की है। जिसमें दिवंगत अभिनेता कुछ बच्चों के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। बहन ने सुशांत को याद करते हुए कहा, ‘हैप्पी बर्थ डे मेरा क्यूट सा भाई…आप जहां भी रहो हमेशा खुश रहो।

सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से बनाई अपनी पहचान 

सुशांत बहनों के अकेले भाई थे और उनके सपने बड़े-बड़े थे, जिन्हें वह हर हाल में पूरा करना चाहते थे। लेकिन हम इन्हें किस्मत का इशारा समझे या किसी की साजिश। बता दें कि उन्होंने टीवी पर्दे के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। पहली ही फिल्म में सुशांत ने इतनी कामयाबी हासिल की जिससे हर कोई हैरान था।

जानिए कब सुशांत राजपूत की हुई थी मौत  

अभिनेता राजपूत की मौत 14 जून, 2020 को हुई थी। उनके फ्लैट में उनका शव फंदे से लटका मिला था। उनकी मौत को आत्महत्या बताया गया था। लेकिन उनकी मौत के ढाई साल बाद खुलासा हुआ था कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या की गई थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *