दिल्ली (एकता): 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर पुलिस ‘अलर्ट मोड’ पर है। दिल्ली में इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। इतना ही नहीं पुलिस कल से आसपास की सभी इमारतों को बंद कर रही है।

गृह मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते वायु भवन, कश्मीर हाउस, सेना भवन, उद्योग भवन, निर्माण भवन, नेशनल म्यूजियम समेत72 इमारतों को सील किया जाएगा। वहीं रिहर्सल के चलते 27, 28 जनवरी के दिन दोपहर के बाद नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक के बाहर पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा।