ग्रेटर नोएडा (एकता): ग्रेटर नोएडा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक 12वीं की छात्रा से ब्लैकमेल कर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया।
मीडिया सूत्रों के अनुसार पीड़ित परिजनों का कहना है कि पहले आरोपी युवक उसकी बेटी का पीछा करता था। अचानक उनके बीच दोस्त शुरू हो गई। बाद में उसने प्यार का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जिसके जरिए वह उसे ब्लैकमेल कर 5 महीने तक रेप करता रहा। बाद में आरोपी के दो दोस्तों ने भी उसके साथ हैवानियत की हदें पार की।
पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।