ग्रेटर नोएडा (एकता): ग्रेटर नोएडा में ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सोना चौकीदार को भारी पड़ गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार चौकीदार की कमरे में दम घुटने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर वहां पुलिस ने लोगों से पूछताछ की।
बताया जा रहा है कि कोयला के गोदाम पर कानपुर निवासी किशन लाल (43) पांच साल से चौकीदारी कर रहा था। वह वहां बने कमरे में अकेले रहता था। वह कोयले की अंगीठी जलाकर बंद कमरे में सो गया था। गुरुवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर चौकीदार का शव बाहर निकाला। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।