अनंत-राधिका की सगाई में मुकेश अंबानी का डॉग Royal Style में लेकर पहुंचा एंगेजमेंट रिंग, बॉलीवुड सितारे हुए शामिल

admin

दिल्ली (एकता): उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एक बार फिर जल्द शहनाई बजने वाली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की जल्द ही शादी होने वाली है।

बता दें कि मुकेश अंबानी का डॉग शाही अंदाज में लेकर एंगेजमेंट सेरेमनी में रिंग लेकर पहुंचा। इससे पहले एंटीलिया में गोल धना और चुनरी विधि की रस्में निभाई गईं। इस मौके पर अंबानी परिवार के सदस्यों ने एक सरप्राइज डांस परफॉर्मेंस दी, जिसे नीता अंबानी ने लीड किया।

अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से हो रही है। ऐसे में अंबानी परिवार में पार्टी चल रही है। जिसके चलते बॉलीवुड सितारें इस पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी में विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची।

हर मेहमान अपनी-अपनी खास लुक्स में नजर आया। वहीं हर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपने अलग अंदाज में दिखे। जान्हवी कपूर ने बहन खुशी कपूर के साथ इवेंट में एंट्री की।

पैपराजी को पोज देते हुए भाईजान सलमान खान ने पार्टी में जबरदस्त एंट्री की। सलमान खान कुर्ता पजामा पहने पठान लुक में दिखे।

ऐसे ही कई सितारे शाहरूख खान, अक्षय कुमार, सारा अली खान, करिश्मा कपूर अन्य मेहमान पहुंचे। इस दौरान कई वीडियो और तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बता दें कि राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी का ऐलान फैमिलीज ने 2019 में ही कर दिया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *