जोशीमठ (एकता): जोशीमठ क्षेत्र में लगातार भू-धंसाव बढ़ने से लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। जिसके चलते उत्तराखंड में चमोली जिला प्रशासन ने जोशीमठ की मौजूदा स्थिति को लेकर कुछ सुझाव मांगे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी हिमांशु खुराना प्रभावित परिवारों के विस्थापन के बारे में सुझाव मांग रहे हैं। दरअसल वह किसी अन्य सुरक्षित जगहों पर नया जोशीमठ बसाने को लेकर कह रहे हैं।

चमोली जिले के जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव से लोगों के घरों में पिछले दिनों पड़ी दरारें बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि उन्होंने इसके लिए अपने बहुमूल्य सुझाव जिला प्रशासन को देने की जानकारी दी। इतना ही नहीं हिमांशु खुराना ने कहा कि प्रभावित परिवार के सुझाव के अनुसार स्थायी विस्थापन की कार्रवाई करना हमारा धर्म है।
