IOC ने बुलाई वर्चुअल मीटिंग, 3 दिन से धरने पर बैठे पहलवान अनुराग ठाकुर से फिर मिलेंगे

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के जंतर-मंतर में भारतीय पहलवानों का विरोध प्रदर्शन 18 जनवरी से जारी है। शुक्रवार को इस प्रदर्शन का तीसरा दिन है। कई राजनेताओं ने भी प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर मनमानी करने और महिलाओं के यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कहा कि हम यहां इंसाफ के लिए बैठे हैं। सभी पहलवान हमारे साथ हैं। मौजूदा कुश्ती संघ को बर्खास्त करना चाहिए। हम सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस मामले पर  IOC ने वर्चुअल बैठक बुलाई है। हालांकि ये बैठक फेडरेशन के खिलाफ पहलवानों की शिकायत पर बुलाई गई है। वहीं धरने पर बैठे पहलवान आज खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से फिर मिलेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *