दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाओं और प्रदूषण का स्तर बेहद खराब चल रहा है। जिससे लोगों को अगले तीन दिन तक कोई राहत की उम्मीद नहीं है। सुबह धुंध छाए रहने से दिल्ली, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा सहित अन्य शहरों में देर रात बूंदाबांदी से प्रदूषण से थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन इसका स्तर फिर से शुरू हो सकता है। आने वाले 3 दिन लोगों पर भारी पड़ने वाले हैं।
बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में प्रदूषण सूचकांक 338 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदूषण के स्तर में बढ़त दर्ज हुई। शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव होने की संभावना है।