नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी ये बड़ी सौगात

admin

नोएडा (एकता): नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को रेल निगम बड़ी सौगात देने जा रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार 26 जनवरी से 4 फरवरी तक लोगों के मुफ्त स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। खास बात यह है कि निगम की तरफ से आजादी अमृत महोत्सव और एक्वा लाइन मेट्रो के 4 साल पूरे होने वाले हैं। जिससे स्मार्ट कार्ड बनवाने पर 10 दिन तक छूट मिलेगी। अगर ट्रायल सफल रहा तो सभी स्टेशनों पर वेंडिंग मशीन लगेगी।

लगातार बढ़ रहे यात्रियों की सुविधा के लिए सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर सामान की जांच के लिए मशीन लगाई गई है। अब यात्रियों को स्मार्ट कार्ड में न्यूनतम 50 रुपए बैलेंस रखना जरूरी होगा। अभी तक स्मार्ट कार्ड में 10 रुपए के बैलेंस से एंट्री मिल जाती है लेकिन अब 50 रुपए तक बैलेंस होना चाहिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *