दिल्ली (एकता): दिल्ली में लोग पहले ही कोहरे की मार से परेशानी झेल रहे हैं लेकिन अब उनके लिए और मुश्किल दौर शुरू होने वाला है। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजधानी में आंधी-बारिश व ओले पड़ने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में 23 और 24 जनवरी को तेज हवाएं चलने की चेतावनी जताई है। 19 जनवरी को घना कोहरा और बारिश हो सकती है। वहीं 6 ट्रेनें लेट चलने की भी संभावना है।