दिल्ली (एकता): गुरुग्राम के एमजी रोड में स्थित एक मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ होने का मामला सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार यहां विदेशी महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान थाईलैंड की तीन युवतियों सहित 18 को हिरासत में लिया है।
बता दें कि दोनों स्पा के मैनेजर समेत नौ ग्राहकों को भी पकड़ा है। दरअसल स्पेशल सेल को सूचना मिली कि एमजी रोड स्थित एमजीएफ मेगा सिटी मॉल में बने स्पा व अलकोर स्पा में मसाज पार्लर की आड़ में महिलाओं से गलत काम करवाया जाता था। इस पर पुलिस स्पा के मैनेजर से पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि इस स्पा के मालिक लड़कियों से देह व्यापार का धंधा कराते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।