दिल्ली (एकता): 26 जनवरी से पहले पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम रही। लेकिन इससे लोगों में हलचल मच गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार बीएसएफ की टीम ने पंजाब के गुरदासपुर के ऊंचा टकला गांव में हथियार बरामद किए हैं। बता दें कि यह शरारत पाकिस्तानी ने की है। भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने कहा कि पाकिस्तानी की तरफ से आए ड्रोन ने यह हथियार गिराए थे। दरअसल उनको ड्रोन की आवाज आई थी जिससे उन्हें अंदेशा हुआ कि यह पाकिस्तानी की तरफ से है।
उन्होंने तुंरत फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके दौरान कुछ गिरने की आवाज भी आई। पाकिस्तानी ड्रग तस्कर कोहरे का फायदा उठाकर हथियार यहां गिरा देते हैं। इतना ही नहीं इस मामले के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान जवानों ने दीनानगर के ऊंचा ढोकला से एक पैकेट बरामद किया। जवानों ने पैकेट से 4 पिस्टल और 47 राउंड बरामद किए।